मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी: राजेन्द्र भंडारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर, । चमोली जिले के पोखरी में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर

भाजपा ने सोमवार को नगर और ग्रामीण मंडल के कार्यकताओं की बैठक आयोजित की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बदरीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा

उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बदरीनाथ विधानसभा के

अंतर्गत सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना रहेगी। उन्होंने कहा कि

मैं विकास कार्यों को सही गति नहीं दे पा रहा था इसलिए मैंने भाजपा की

सदस्यता लेने का निर्णय लिया। मेरी प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देकर यहां

के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाना है।

राजेंद्र भंडारी ने

कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां

की मूलभूत समस्याओं का निराकरण होगा। संपूर्ण क्षेत्र का समग्र विकास करने

के लिए सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, आधुनिक कृषिकरण, उद्यानीकरण की स्थापना

करना प्राथमिकता होगी। साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास कर विकास की

मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले से क्षेत्र का विकास

किया, जिसमें मिनी स्टेडियम, पोखरी पॉलिटेक्निक एवं गांवों-गांवों को सड़क,

शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें