मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल व बसपा के उमेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भाजपा प्रत्याशी की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में धर्मपत्नी गीता ने भरा नामांकन

लोकसभा के आम चुनावों के लिए नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 मई: डा. मनोज कुमार

सोनीपत। लोकसभा के आम चुनावों के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता

पार्टी भाजपा के उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार

उमेश कुमार ने नामांकन जमा करवाये। भाजपा प्रत्याशी की कवरिंग उम्मीदवार

के रूप में उनकी धर्मपत्नी गीता सहित दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी

नामांकन भरे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनोज

कुमार ने बताया लोकसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन कुल

पांच नामांकन भरे गए, इनमें एक कवरिंग कैंडिडेट भी शामिल रही। नामांकन

प्रक्रिया के प्रारंभ होने के उपरांत शुक्रवार को सर्वाधिक नामांकन भरे गए।

भाजपा के उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली ने पूर्व मुख्यमंत्री

मनोहर लाल तथा प्रदेश सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा और राज्यसभा सांसद

कार्तिकेय शर्मा उपस्थिति में अपना नामांकन जमा करवाया। भाजपा प्रत्याशी

बड़ौली गांव के निवासी हैं जो एक व्यवसायी हैं।

बसपा के

उम्मीदवार के रूप में गुहणा निवासी उमेश कुमार गहलावत ने नामांकन जमा

करवाया, इनका व्यवसाय खेती है। दो व्यक्तियों ने आजाद उम्मीदवार के रूप में

अपने नामांकन भरे हैं। इनमें बिचपड़ी गांव निवासी जगबीर सिंह तथा हरसाना

कलां निवासी संत धर्मबीर चोटीवाला हैं। निर्दलीय प्रत्याशी जगबीर सिंह और

संत धर्मबीर चोटीवाला ने अपना व्यवसाय कृषि दर्शाया है।

जिला

निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव

लडऩे के इच्छुक अपना नामांकन 6 मई तक जमा करवा सकते हैं। नामांकन की अंतिम

तारीख के बाद कोई नामांकन नहीं लिया जाएगा। तदोपरांत नामांकन पत्रों की

छंटनी का कार्य किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें