मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने भरा नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची:चतरा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, सांसद सुनील सिंह,राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा समेत कई नेता शामिल थे। नामांकन के बाद प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि जनता के कारण मुझे टिकट मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे हर समय हर पल जनता के लिए खड़ा रहेंगे। वही जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर हाल में 400 सीटें मिलेंगी। इस बार चतरा की जनता को रिकॉर्ड बनाना है। पिछले लोकसभा चुनाव में जितना वोट एनडीए प्रत्याशी को मिला था, उससे अधिक वोट से इस बार एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमें देश को विकसित भारत बनाना है। समृद्ध भारत बनाना है। यह तब पूरा होगा जब फिर से प्रधानमंत्री 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। गांव के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। मजदूरों और गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, घर में खाना बनाने के लिए गैस कनेक्शन दिया। कोई गरीब भूखा नहीं सोए, इसके लिए भी हर महीने मुफ्त राशन दे रहे हैं। जो व्यक्ति बीमार हो जाए उसका इलाज भी अच्छे अस्पतालों में हो, उसके लिए भी पांच लाख रुपये का बीमा कराया है।मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग अपने लिए राजनीति करते हैं। परिवार के लिए राजनीति करते हैं। पैसे के लिए राजनीति करते हैं। इसलिए इसमें से कई लोग कोई जेल में है। कोई बेल पर है। कोई सजायाफ्ता है। ये लोग भारत के भाग्य विधाता बनने के लिए घूम रहे हैं। इसलिए आज इंडी गठबंधन वाले दुष्प्रचार करते हैं। इस चुनाव में आप अपना वोट, परिवार का वोट, हित कुटुम्ब का भी वोट एनडीए प्रत्याशी को दें। दूसरों को भी एनडीए को वोट देने के लिए प्रेरित करें। आंधी हो या तूफान हो। चाहे कितना भी धूप क्यों ना हो लेकिन हम सब लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देने से नहीं चुकें।झारखंड सरकार आदिवासी और दलित विरोधी : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी और दलित विरोधी है। चाहे हेमंत सरकार हो या वर्तमान सरकार, दोनों के कार्यकाल में इन वर्गों के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। उलटे उनपर अत्याचार बढ़ा है। आदिवासी और दलितों के विकास के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया है। आदिवासियों के विकास के बजट में काफी वृद्धि की है। भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम किया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी पूरा सम्मान मोदी सरकार के कार्यकाल में ही मिला। कांग्रेस ने उनकी उपेक्षा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें