बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने किया नामांकन
बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने किया नामांकन
रांची : सिंहभूम से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी साथ थे। गीता कोड़ा ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले गीता कोड़ा ने गितिलिपि के देसाउली मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद गीता कोड़ा गांधी मैदान पहुंचीं। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। यहां से जुलूस की शक्ल में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खूंटकटी मैदान पहुंचे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, गीता बलमुचू सहित काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।





