मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

गोड्डा लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने पत्नी संग किया मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोड्डा। गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे ने शनिवार को बीएड कॉलेज के बूथ में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी अनामिका गौतम और दोनों बेटों ने भी वोट डाले। इससे पहले निशिकांत दुबे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।बाबा धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद निशिकांत दुबे दुमका के जरमुंडी स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बासुकी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे वोटिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया। साथ ही राहुल गांधी को इंडी गठबंधन द्वारा प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए जाने की अटकलों पर कहा कि पहले राहुल गांधी चुनाव जीत जाएं, वे चुनाव हारकर प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव से है। निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा भी मैदान में हैं। गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे ने 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल की है और वे चौथी बार चुनाव मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें