मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के डा. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस के प्रत्याशी काे 15860 मतों से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा के डा. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस के प्रत्याशी काे 15860 मतों से हराया

जींद। जींद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार तीसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रही है। जींद से भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार महावीर गुप्ता को 15860 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा को कुल 68,290 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता को कुल 53060 मत मिले। अपनी जीत काे डा. कृष्ण मिड्ढा ने जींद की जनता के प्यार की जीत बताया।मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा अर्जुन स्टेडियम के आसपास लगा रहा। जैसे ही जीत के परिणाम सामने आए तो भाजपा के समर्थक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी जताई। जींद जिले में विधानसभा चुनाव की खास बात यह थी कि भाजपा ने जहां उपचुनाव विजेता व आम विस चुनाव विजेता डा. कृष्ण मिड्ढा पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा था। भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला रहा। राउंड दर राउंड भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते हुए चले गए और कुल 14 राउंड की गिनती के बाद डा. कृष्ण मिड्ढा 15860 मतों से विजयी हुए। इससे पहले उनके पिता स्व. डा. हरिचंद मिड्ढा भी इनेलो से लगातार दो बार विधायक बने। तब से लेकर अब तक जींद विस पर मिड्ढा परिवार का कब्जा रहा है। जैसे ही अंतिम परिणाम की घोषणा हुई तो मिड्ढा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लड्डू बांटने के साथ साथ गुलाल व पटाखे छोड़ कर खुशी व्यक्त की।जीत की घाेषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद की जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। भाजपा पार्टी ने हर वर्ग का कल्याण किया है और इसी का नतीजा है कि भाजपा की टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की है। जींद की जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें अपनी आवाज बना कर विधानसभा भेजने का काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें