मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी मुख्यालय में 11 नगर निगमों के लिए संकल्पपत्र को जारी किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की गारंटी है। मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भाजपा की ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र उनियाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी, कुंवर प्रणव चैंपियन, मीरा, कुलदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें