मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिड़ला विद्या मंदिर का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिड़ला विद्या मंदिर का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी ताइक्वांडो चौंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बरेली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 25 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने 26 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर टीम चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल ने 22 स्वर्ण और 15 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। आर्यमन विक्रम बिड़ला मंदिर इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी ने 15 स्वर्ण और 10 रजत पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम चौथे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अनुशासन के लिए वुडब्रिज स्कूल, भवाली-भीमताल को ‘सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम’ का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। समापन समारोह में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत मुख्य अतिथि तथा छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जाट विशिष्ट अतिथि खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए ताइक्वांडो को आत्मरक्षा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया तथा आयोजन की सराहना की।

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। समारोह में डॉ. मनोज बिष्ट, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, अमिता साह, सोनू बिष्ट, अनिल जोशी, मारुति साह, गजाला कमाल, आनंद बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, बहादुर रौतेला, गिरीश कश्मीरा, पृथ्वीराज किरौला, लीला बिष्ट, पुन्या यादव, संतोष किरौला, कुंतल मिश्रा, नीलम पनवार, जीवन पांडे, सौरभ, डॉ. इकरम सिद्धू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद वैद्य, भूमिका बनवाल, योगेंद्र योगी, विभोर भट्ट, गोविंद प्रसाद, राकेश, मानसी बर्गली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट, सिद्धार्थ, सागर अधिकारी, लक्ष्य अधिकारी सहित क्लब के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें