बिन बयाही मां बनी युवती ने शादी का बनाया दबाव तो प्रेमी ने की गला रेतकर हत्या
पलामू,। पलामू से सटे गढवा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के
नागनाहा गांव निवासी ज्ञानचंद तुरी की पुत्री सुषमा कुमारी (22) की थाना
क्षेत्र के दिलवाही जंगल में उसके कथित प्रेमी बिजका गांव निवासी चमरू सिंह
का मनसू सिंह (25) ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी । सूचना
मिलने पर भंडरिया पुलिस ने शनिवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर
अस्पताल भेज दिया है। वही घटना की छानबीन में जुट गई है।
मृतका
के पिता ने ने अपने पुत्री के प्रेमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी
का प्रेम प्रसंग पिछले दो वर्षों से भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजका गांव
निवासी चमरू सिंह का पुत्र मनसू सिंह के साथ चल रहा था। इसी बीच मेरी
पुत्री गर्भवती हो गई और एक लड़का को जन्म दिया। जन्म के बाद लड़का एक वर्ष
का हो गया। पुत्री अपने ही घर मे रहने लगी। प्रेमी मनसू सिंह पर शादी का
दबाव बनाने लगी। प्रेमी बार बार शादी से इनकार करने लगा।
वही
पुत्री के साथ साथ हमलोगों को भी जान से मारने की धमकी देता रहता था। इसी
बीच देर शाम करीब 7 बजे गुरुवार को मेरी लड़की घर से बिना किसी को बताए हुए
निकली थी, लेकिन सुबह तक वापस घर नहीं आने पर हम लोगों ने उसे बहुत खोजबीन
की। वही बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो मोबाइल नंबर भी बंद मिला। वही
उसके प्रेमी के मनसू के पास फोन किया तो उसका भी नंबर पर फोन लगने पर उसके
द्वारा फोन रिसीव नही किया गया। वही कुछ देर बाद मोबाइल भी बंद कर दिया
गया। इस दौरान ग्रामीणों के माध्यम से जंगल में एक शव होने की जानकारी
मिली। शव को देखने बाद उक्त शव उसकी पुत्री की थी।





