मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल

ऋषिकेश। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर नटराज चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रामा पैलेस पिक्चर हॉल के पास से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहे थे। नटराज चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हुंडई कार चालक अपनी कार बैक कर रहा था, जो अचानक बाइक से टकरा गई और दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में चोटिल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।मृतक की पहचान राइडर यश प्रजापति (22) पुत्र अनिल प्रजापति निवासी गुमानी वाला के रूप में हुई है। मृतक की बाइक पर इंस्टाग्राम की यूके 14 राइडिंग हब की आईडी प्रिंट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें