मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

झज्जर। जिला में कलोई के निकट मंगलवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में इसी गांव के एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार था। उसे एक तेज गति ट्रक की टक्कर लगी। हादसा होने के बावजूद ट्रक चालक बिना रुके फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।गांव कलोई निवासी युवक जतिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। गांव से निकलते ही कुछ दूरी पर ही पीछे से एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक खूब गंभीर चोटें आई और अत्यंत खून बहने से उसकी मौत हुई है। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने दुर्घटना को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।जतिन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। गांव के सरपंच प्रदीप ने बताया कि रास्ते में गांव के निकट ही पंचर लगवाने के लिए एक कार खड़ी थी। जतिन इस कार के साथ से निकलने लगा तो बाइक को पीछे से ट्रक की टक्कर लगी। जिससे जतिन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फोन मिलाकर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी और घायल जतिन को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पहुंचकर हजार सदर थाना पुलिस में जरूरी कार्रवाई आरंभ कर दी। नागरिक अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद जतिन का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। जतिन के पिता एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं। जतिन की मौत से न केवल उनके परिवार बल्कि गांव में भी मातम का माहौल बन गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें