मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार अपराधियों ने चीनी व्यवसायी को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,

18 जनवरी । जिले के छतरपुर बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने चीनी

व्यवसायी शुभम गुप्ता को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए

अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते

हुए एमआरएमसीएच रेफर कर दिया। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या तीन

थी। व्यवसायी शुभम कुमार कलेक्शन के लिए निकला हुआ था। घटना का कारण स्पष्ट

नहीं हुआ है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छतरपुर के थाना प्रभारी

शेखर कुमार ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस पूरे

मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कारण स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है।

अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी में पूरी टीम जुटी गई है।

बताया

जा रहा है कि हमलावरों ने गोली मारने से पहले गाड़ी का शिशा उतरवाया, गोली

मारी और हवाई फायर करते हुए जपला की तरफ भाग गए। घायल शख्स हरिहरगंज के

व्यवसायी शंकर गुप्ता के बेटे बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके के

व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

की है। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें