मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । नेशनल हाइवे बाईपास पर एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर दे

मारी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर

रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रविवार को गमगीन

माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में

भट्ठा कालोनी फतेहाबाद निवासी किरण ने कहा है कि गत दिवस वह अपने पति

राकेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव माजरा जा रही थी। जैसे ही

वह भूना रोड पर माजरा बाईपास के समीप पहुंचे तो हिसार की तरफ से आ रही एक

कार के चालक ने कार को लापरवाही व तेजगति से चलाया और उनके मोटरसाइकिल में

टक्करी दे मारी।

इस हादसे में बाईक सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो

गए। बाद में इन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती

करवाया गया जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी

की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे शहर के

निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें