मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बाइक सवार अपराधियों ने यात्री बस पर की फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में बाइक सवार अपराधियों ने यात्री बस पर की फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार

रांची। रांची में मंगलवार रात अरगोड़ा चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार अपराधियों ने एक यात्री बस पर फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस को निशाना बनाकर तीन अपराधियों ने गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरगोड़ा चौक के पास सामान्य दिनों की तरह यातायात चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक अचानक पहुंचे और बस की ओर फायरिंग कर दी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के समय बस में कई यात्री भी थे। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस की पीसीआर और पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बरामद हथियार को जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

रांची पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद और रंगदारी जैसे एंगल पर भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें