मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: ढाणी गिल्लाखेड़ा में बिहार के मजदूर की कस्सी से हत्या, आरोपित की पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद: ढाणी गिल्लाखेड़ा में बिहार के मजदूर की कस्सी से हत्या, आरोपित की पहचान

-पुलिस ने आरोपित की पहचान की, तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमेंफतेहाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी गिल्लाखेड़ा में बिहार के एक मजदूर राजेंद्र सिंह की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।पुलिस के अनुसार, गांव ढाणी गिल्लाखेडा निवासी अरविंद कुमार पुत्र बलवंत सिंह की जमीन सिरसा जिले के गांव पतली डाबर निवासी जगीर सिंह ने ठेके पर ली हुई है। जागीर सिंह ने इस जमीन की देखभाल के लिए बिहार के मधेपुरा जिले के गांव कुमारखंड निवासी राजेंद्र सिंह जुलाहा को नौकरी पर रखा हुआ था। राजेंद्र सिंह पिछले करीब तीन सालों से यहां काम कर रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को राजेंद्र सिंह खाना खाने के बाद खेत में ही सो गया था। सुबह जब जगीर सिंह चाय लेकर खेत पहुंचा और राजेन्द्र को आवाज लगाई तो वहां नहीं आया। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो राजेंद्र सिंह का शव लहुलूहान पड़ा हुआ था। इस पर जागीर सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम, थाना सदर फतेहाबाद की टीम मौके और पर पहुंच गई वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार राजेंद्र सिंह की चार बेटियां व दो बेटे हैं। सभी शादीशुदा हैं। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पवन गांव के ही प्रमोद नामक व्यक्ति की पत्नी को भगाकर ले गया था। अब पवन घर से भागने के बाद अंबाला में रह रहा है। हालांकि, पवन खुद शादीशुदा है। इसके बाद से प्रमोद कुमार कुछ दिनों से राजेंद्र सिंह को धमकियां दे रहा था कि तुम्हारा बेटा मेरी पत्नी भगा ले गया, इसलिए तुम्हारी गर्दन काटूंगा। पुलिस को शक है कि प्रमोद ने ही मर्डर को अंजाम दिया है।इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।---

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें