सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें नया भाव
वायदा
बाजार में शुक्रवार को सोने (Gold Rate) की कीमतों में गिरावट (Gold Price
Fall) नजर आ रही है. आज सुबह सोना 51,431 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold
Price Today) के स्तर पर ओपन हुआ, जो गुरुवार को 51,774 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. इसका मतलब यह है कि आज सोना 343 रुपये प्रति
110 ग्राम की गिरावट के साथ खुला. यह गिरावट बढ़कर 493 अंकों तक पहुंच गई.
शुरुआती कारोबार की बात करें तो इस दौरान ही सोने ने 51,281 का न्यूनतम
स्तर छू लिया, जबकि सोना अपने ओपनिंग प्राइस से ऊपर नहीं पहुंच पाया.इससे
पहले गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले गोल्ड
के भाव (Gold Price ) 287 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गए थे. दिल्ली
सर्राफा बाजार में दस सितंबर (10th September 2020) को सोना 287 रुपये की
तेजी के साथ 52,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. एचडीएफसी
सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी.
चांदी
की बात करें तो यह भी गुरुवार को इस दौरान 875 रुपये बढ़कर 69,950 रुपये
प्रति किलोग्राम हो गयी जो पहले 69,075 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी थी.
गुरुवार
को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,944 डॉलर प्रति
औंस चल रहा था जबकि चांदी 26.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिले
जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई जहां
बाजार को मौद्रिक नीति के बारे में यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की टिप्पणियों
का इंतजार है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल :
इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की
कीमत 38 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,364 रुपये प्रति 10
ग्राम रह गई. इसमें 12,398 लॉट के लिये कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार,
न्यूयॉर्क में सोना 0.16 प्रतिशत की नरमी के साथ 1,951.80 डॉलर प्रति औंस
चल रहा था.
दिवाली तक सोना हो जाएगा इतना महंगा : कोरोना
संकट के चलते दिवाली तक सोने का भाव 65000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचने
की संभावना सर्राफा कारोबारी व्यक्त कर रहे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा
गोल्ड-सिल्वर रेशियो पर नजर डालेंगे तो यह पता चलता है कि चांदी की कीमत
ज्यादा नहीं है और कमोबेश यह न्यूट्रल है. वहीं सोने में तेजी भविष्य में
जारी रहेगी.
सोने की शुद्धता की पहचान करना आप भी जानें…
1. 24 कैरेट शुद्ध सोने पर 999 लिखा आपको नजर आएगा.
2. 22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा आपको नजर आएगा.
3. 21 कैरेट सोने की पहचान 875 लिखा आपको नजर आएगा.
4. 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा आपको नजर आएगा.
5. 14 कैरट ज्वेलरी पर 585 लिखा आपको नजर आएगा.
-इन पांच बातों को जानकर आप भी अब ये पता लगा सकेंगे कि आखिर आपके द्वारा खरीदा जा रहा सोना कितना शुद्ध है.





