मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

हज 2023 में बड़ा बदलाव : हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को नहीं देगी सिम कार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हज 2023 में बड़ा बदलाव : हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को नहीं देगी सिम कार्डजयपुर, 25 फ़रवरी । हज-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख दस मार्च तक है, लेकिन केंद्रीय हज कमेटी की ओर से बार-बार जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि सभी दिशा-निर्देश जल्द से जल्द लागू हो। हाल ही जारी हुए निर्देश के मुताबिक इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को सिम कार्ड नहीं देगा। हज यात्रियों को अपने साथ सिम कार्ड ले जाना होगा। सऊदी अरब में भी वह सिम कार्ड आसानी से खरीद सकते हैं। रियाल मुद्रा भी इस बार यात्रियों को नहीं दी जाएगी। ऐसे में यात्रियों को सउदी अरब पहुंचने पर मुद्रा का आदान प्रदान करने से अधिक राशि देनी होगी।हज यात्रियों को चयन खुर्रे यानि लॉटरी से होगा। राजस्थान राज्य हज कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक लॉटरी 17 मार्च से 20 मार्च तक खुलेगी। नाम आने के बाद हज यात्री को पहली किश्त 81 हजार 500 रुपये 24 मार्च से पहले जमा करनी होगी। 27 मार्च तक पहली किश्त की रसीद, पासपाेर्ट, चिकित्सा प्रमाणपत्र और हज आवेदन फॉर्म के साथ 27 मार्च तक राज्य हज कमेटी को भेजने होंगे। हज यात्रियों को दूसरी किश्त एक लाख 70 हजार रुपये मार्च के अंतिम दिन तक जमा करनी होगी। हज की अंतिम किश्त मक्का और मदीना में रिहाइश, ट्रांसपोर्ट, हवाई जहाज का किराया के साथ अंतिम किश्त जमा करनी होगी। यह किश्ते आनलाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करनी होगी।राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी महमूद अली खान ने बताया कि यात्रियों को उड़ान स्थल पर विदेशी मुद्रा यानि सऊदी रियाल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। ऐसे में सभी यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत प्रति व्यक्ति 1500 रियाल की व्यवस्था व्यक्तिगत स्तर पर खुद ही करनी होगी। अगर कोई इससे ज्यादा पैसा ले जाने का इच्छुक है तो उसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से निर्धारित शर्तों का अनुपालन करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें