मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत

रोहतक। रोहतक के गांव माजरा में सीवर की सफाई करते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व उसके दो बेटे शामिल है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर का सीवर साफ करने के लिए तीनों की गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से तीनों को सीवर से बाहर निकाला और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव बोहर माजरा निवासी महाबीर के घर के बाहर सीवर ओवर फलो चला रहा था, बुधवार सुबह महाबीर सीवर का ढक्कर हटाने लगा तो वह सीवर में गिर गया।यह देखकर उसका बेटा दीपक अपने पिता महाबीर को निकालने के लिए सीवर में उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया और इसके बाद दूसरे बेटे लक्ष्मण भी सीवर में उतर गया, वह भी बाहर नहीं आया और अंदर ही रह गया। यह देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचकर ग्रामीणों की मद्द से तीनों को बाहर निकला, इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें