मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

भवाली यौन शोषण प्रकरण: पहली शिकायतकर्ता युवती एक दिन की पुलिस रिमांड पर, कल फिर होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भवाली यौन शोषण प्रकरण: पहली शिकायतकर्ता युवती एक दिन की पुलिस रिमांड पर, कल फिर होगी सुनवाई

नैनीताल, । भवाली के चर्चित यौन शोषण प्रकरण में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले में पहली शिकायतकर्ता युवती को मंगलवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के अवकाश पर होने के कारण पुलिस की रिमांड अर्जी पर सुनवाई प्रभारी न्यायाधीश ने की और एक दिन की रिमांड मंजूर कर दी। मामले में अब बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत में आगे की सुनवाई होगी।

पुलिस के अनुसार व्यापारी नेता नरेश पांडे प्रकरण में दूसरी युवती की शिकायत के आधार पर पहली शिकायतकर्ता युवती के विरुद्ध भी पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान आवश्यक पूछताछ और साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस ने रिमांड का अनुरोध किया था, जिसे प्रभारी न्यायाधीश ने एक दिन के लिए स्वीकार कर लिया। बताया गया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एक दिन के अवकाश पर होने के कारण रिमांड की कार्यवाही प्रभारी न्यायाधीश के समक्ष हुई। अब बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के न्यायालय में पुलिस आवश्यकतानुसार आगे की रिमांड बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है। मामले की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि व्यापारी नेता नरेश पांडे पर एक युवती ने नाबालिग रहते यौन शोषण व गर्भपात कराने के आरोप लगाये थे, हालांकि वह बाद में आरोपों से मुकरते भी नजर आयी, लेकिन पुलिस ने आरोपित नरेश पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद एक अन्य युवती ने नरेश पांडे के साथ शिकायतकर्ता युवती पर आरोप लगाये, जिसके आधार पर दोनों के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, लेकिन कानूनी स्थितियों के आधार पर उसे जमानत दे दी गयी थी, लेकिन अब पुनः पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिये न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें