भूमि विवाद में फायरिंग होने से पिता को लगी गोली, पुत्र जख्मी
पलामू, । जिले के हुसैनाबाद थाना के दरुआ गांव के नोनिया बिगहा
टोला में भूमि विवाद को लेकर गोली चल गई, जिसमें पिता के हाथ में गोली लग
गई। पुत्र भी जख्मी है। दोनों पर उनके रिश्तेदारों द्वारा हमला किया गया।
शुरुआती मारपीट में गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में इसकी
जानकारी हुई। इसके बाद एफआईआर भी बदल गया। बताया जाता है कि दरुआ गांव
निवासी संतोष कुमार सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे, उसी क्रम उनके चाचा
और चचेरे भाई वहां पहुंचे और उन पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले
में संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली भी चली। गोली हाथ में
लगी।
खबर मिलने पर संतोष कुमार सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह ने
बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी लोहे के पाइप और
रामी से हमला कर दिया। इस बीच, गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और झगड़ा
शांत कराया।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए संतोष कुमार सिंह और
आयुष्मान सिंह को घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती
कराया। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों घायलों का
बयान दर्ज किया। आयुष्मान सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के अंजनी सिंह,
विजय सिंह, प्रिंस सिंह, और उपेंद्र सिंह पर सामूहिक रूप से पिटाई करने
एवं गोली मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर चारों
आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। संतोष कुमार सिंह और
उनके पुत्र आयुष्मान सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज
अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां संतोष कुमार सिंह की गंभीर हालत को देखकर
रांची रिम्स रेफर किया गया।
घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





