मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा बने आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कुमाऊं मंडल से एकमात्र मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा बने आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कुमाऊं मंडल से एकमात्र मंत्री

नैनीताल। लंबे राजनीतिक इंतजार और निरंतर संघर्ष के बाद भीमताल से दूसरी बार विधायक बने राम सिंह कैड़ा को धामी सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। गौरतलब है कि वह आज हुए 5 सदस्यीय मंत्रिमंडल विस्तार में कुमाऊं मंडल से एकमात्र मंत्री बने हैं।इससे नैनीताल जनपद के दुर्गम एवं लंबे समय से उपेक्षित ओखलकांडा क्षेत्र से आने वाले कैड़ा की भीमताल विधानसभा में विकास की नई उम्मीद जगी है और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।15 मार्च 1974 को नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के कैड़ा गांव में जन्मे राम सिंह कैड़ा ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी से उच्च शिक्षा ग्रहण की और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायी। वर्ष 1999 में छात्र संघ अध्यक्ष बनने से पूर्व भी वह छात्र संघ के विभिन्न पदों पर निर्वाचित रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर सक्रिय भागीदारी की, आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल यात्राएं भी कीं, जिससे उनकी राजनीतिक पहचान मजबूत हुई।प्रारंभ में कांग्रेस से जुड़े रहे कैड़ा भीमताल से टिकट न मिलने पर वर्ष 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, जहां उन्होंने 95,669 मतों में से 18,878 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्दलीय रहते हुए भी उनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार की ओर रहा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया, जिसे उन्होंने पुनः जीत में परिवर्तित किया।अब मंत्री पद मिलने से भीमताल सहित पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, संपर्क मार्गों और समग्र विकास को लेकर नई अपेक्षाएं बढ़ी हैं। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विधायक होते हुए अब मंत्री पद तक पहुंचा है, जिसे जमीनी संघर्ष और संगठनात्मक सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं।कैड़ा का राजनीतिक सफर एक नजर में: 1994 में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ में उप सचिव और 1997 में सचिव रहे। 1999 में छात्रसंघ अध्यक्ष बने, 2001 में कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष बने। 2001 में उत्तराखंड संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने। 2008 में जिला पंचायत सदस्य, नैनीताल, 2008 व 2012 में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। 2017 से 2022 के बीच भीमताल से निर्दलीय और 2022 भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए और अब 2026 में धामी सरकार में मंत्री

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें