मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत के मुनीम से जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये लूटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पानीपत। पानीपत-खटीमा हाइवे पर समालखा बाईपास के पास मंगलवार की रात नूरवाला स्थित धामा फैक्टरी के मुनीम से बदमाशों ने जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पर डीआईजी सहित वरिष्ठपुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।पानीपत नूरवाला के रहने वाले मुनीम सुखनाम ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत की धागा फैक्ट्री में मुनीम है। फैक्टरी के मालिक ललित कुमार हैं। मुनीम ने बताया कि मंगलवार की शाम मेरठ से बकाया रुपये लेकर चालक अनिल के साथ कार में सवार होकर पानीपत आ रहा था। जैसे ही कार पानीपत-खटीमा हाईवे पर समालखा बाईपास के पास पहुंची तभी वैगनआर कार सवार दो लोग उतरे और कार की चेकिंग करने लगे। उसने बताया कि कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। दोनों ने खुद को जीएसटी विभाग के अधिकारी बता रहे थे। मुनीम के अनुसार दोनों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। जीएसटी चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने उससे 29 लाख रुपये भरा थैला छीन लिया और किला थाने में आने की बात कहकर भाग गए।मुनीम के अनुसार उसकी कार में अन्य कई लोग भी बैठे थे।मुनीम से लूट की जानकारी मिलने पर डीआईजी अभिषेक, एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल कर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें