मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

कर्ज से दबे बीएचईएल संविदाकर्मी ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्ज से दबे बीएचईएल संविदाकर्मी ने की आत्महत्या

हरिद्वार। दीपावली पर्व पर रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ कर्ज के भारी बोझ से परेशान बीएचईएल के एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।यह घटना सिडकुल से सटे रावली महदूद क्षेत्र की है, जहाँ पूरे परिवार में दिवाली की पूजा की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब खुशियों की जगह मातम छा गया है।​मृतक की पहचान शिवेश जैन के रूप में हुई है, जो बीएचईएल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, शिवेश जैन लम्बे समय से आर्थिक तंगी और भारी कर्ज़ से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना ऐसे समय हुई जब परिवार दिवाली की पूजा की तैयारी में लगा था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रानीपुर कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें