मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में कृषि विवि के छात्र आंदोलन का समर्थन करेंगे जगजीत सिंह डल्लेवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में कृषि विवि के छात्र आंदोलन का समर्थन करेंगे जगजीत सिंह डल्लेवाल

जींद। जाट धर्मशाला में सोमवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ की अध्यक्षता में प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, कैप्टन वेद प्रकाश, करण सिंह खटकड़, सुनील बद्दोवाल सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।बैठक के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंगलवार को उनका संगठन हिसार एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में छात्रों के धरने में शामिल होगा। उनका संगठन छात्रों के साथ हैं। विश्वविद्यालय में धरने पर जो छात्र हैं वो हमारे ही बच्चे हैं। उनको हमारा पूरा समर्थन है। लड़ाई जो भी वो लड़ रहे हैं वो अपने तरीके से लड़ रहे हैं। लड़ाई उन्ही के हाथ में है। उनको जरूरत है तो वो उनके साथ हैं। वहां धरना नहीं लगाया जाएगा। छात्र अपना फैसला लेने के लिए आजाद है।अगर उनको किसान यूनियन की जरुरत होगी तो हम उनके साथ देंगे। पंजाब हरियाणा के पानी मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले मे हमारी किसान यूनियन का मजबूत स्टैंड है। पानी हर किसान की जीवन रेखा है और उसकी जरूरत है। सरकार किसानों को आपस मे भिड़वाने का ड्रामा रच रही हैं। सरकार को चाहिए कि वो किसानों को पानी देने पर काम करे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कैसे मजबूत बनाया जाए, एसकेएम ओर नॉन एसकेएम दोनों मिलकर इस पर हम काम कर रहे हैं। पूरे देश को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है कि आज हम एसकेएम का हिस्सा तो है, उसके साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर का परमानेंट पार्ट बन कर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें