मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

वेंडर मार्केट में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अटल स्मृति वेंडर मार्केट में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन फुटपाथ दुकानदार संघ की ओर से किया गया था। इस अवसर पर मेयर आशा लकड़ा, राँची विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय व वार्ड पार्षद सुनील कुमार यादव समेत कई भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने मेयर से पूछा कि राज्य सरकार ने 29 दिसंबर को रांची नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन करने की तैयारी की है। मीडिया के इस सवाल पर मेयर ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। राज्य सरकार या नगर विकास विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल खरमास चल रहा है। हिन्दू परंपरा के अनुसार खरमास में किसी प्रकार का सुबह कार्य नहीं किया जाता है। रांची नगर निगम के नए भवन में खरमास के बाद ही विधि-विधान व पूजा-अर्चना कर प्रवेश होगा। सभी पार्षदों की भी यही राय है। मेयर ने यह भी कहा कि रांची नगर निगम के नए भवन में कुछ कार्य शेष हैं, जिसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। रांची नगर निगम का नया भवन रघुवर सरकार की देन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें