मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:55 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेड डील पर ट्रंप का यू-टर्न? रूसी तेल टैरिफ हटाया, अब भारत से नई डील का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील बेहद करीब है और यह पहले के समझौतों से बिल्कुल अलग होगी। ओवल ऑफिस में बोले- "वे डील करना चाहते हैं, हम डील करेंगे।" विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भारत दौरे पर हैं और उन्होंने भी डील के करीब होने के संकेत दिए। पीयूष गोयल और अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव की हालिया बैठक के बाद यह बयान आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
ट्रेड डील पर ट्रंप का यू-टर्न? रूसी तेल टैरिफ हटाया, अब भारत से नई डील का ऐलान

वाशिंगटन / नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड डील के "बेहद करीब" हैं और यह डील अमेरिका के पिछले सभी ट्रेड समझौतों से बिल्कुल अलग होगी। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वे डील करना चाहते हैं। हम डील करने जा रहे हैं। प्रिटी क्लोज, हां। यह अब तक की गई डील से बहुत अलग तरह की डील होने वाली है।" ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। रुबियो ने मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, रक्षा और पीपल-टू-पीपल टाइज पर फोकस रहा।



रुबियो ने भी ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि हम जितना करीब हो सकते हैं, उतने करीब हैं, बिना एक्जीक्यूटेड एग्रीमेंट के। मुझे लगता है कि कुछ ही चीजें बाकी हैं जिन्हें समेटना है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि बाकी मुद्दे जल्द सुलझ जाएंगे और फिर दोनों देशों के नेता इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। बता दें कि भारत और अमेरिका फरवरी में बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) के पहले चरण के फ्रेमवर्क को फाइनल कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिका में टैरिफ पॉलिसी में बदलाव के कारण इस पर आगे और बातचीत करनी पड़ी। इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मिल्वौकी और वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमिसन ग्रीर से मुलाकात कर डील के बारीक पहलुओं पर चर्चा की थी। गोयल ने हाल ही में कहा था कि भारत-अमेरिका BTA की पहली किस्त को फाइनल कर लिया गया है और अब लीगल ड्राफ्टिंग चल रही है।  



एक और अहम बात यह है कि ट्रंप ने पिछले शुक्रवार को रूसी तेल और गैस खरीदने वालों पर 100% तक के टैरिफ को माफ कर दिया था। यह टैरिफ भारतीय प्रोडक्ट्स पर भारी पड़ता और ट्रेड वार्ता को और जटिल बना देता। इस फैसले के बाद बातचीत में तेजी आई है। ट्रंप ने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि यह डील पहले से कैसे अलग होगी, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार अमेरिका रिसिप्रोकल मार्केट एक्सेस, टैरिफ में संतुलन, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल गुड्स पर नई शर्तों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एनर्जी कोऑपरेशन को भी इस डील में शामिल करना चाहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील 500 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर