मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजयुमो का महाविद्यालय सम्मेलन संपन्न, लाइव जुड़े प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

25 जनवरी । भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू द्वारा महाविद्यालय का

सम्मेलन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद विष्णु दयाल राम,

डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के वरीय नेता श्याम नारायण दुबे,

नरेंद्र पांडेय, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, जिला महामंत्री सुरेंद्र

विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने संयुक्त रूप से

दीप प्रज्जवलन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी

के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय

अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी लाइव जुड़े रहे। सम्मेलन में युवाओं को संबोधित

करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारा भारत विश्व का सबसे युवा देश है,

क्योंकि हमारे देश में युवाओं की संख्या ज्यादा है। लोकतंत्र में मतदान का

बहुत बड़ा महत्व है। 5 साल में एक बार हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने

का अवसर प्राप्त होता है।

सांसद ने कहा कि युवा मोर्चा के

द्वारा पहली बार देश भर में 5 हजार स्थानों पर आयोजित नव मतदाता सम्मेलन

में प्रधानमंत्री मोदी जी जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय

मतदाता दिवस के अवसर पर देश के लाखों युवाओं से एक साथ जुड़कर सीधा संवाद

करना यह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री हर वर्ग के साथ जुड़े रहते हैं।

विधायक

आलोक चौरसिया ने कहा कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। भारत

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज मतदाता दिवस के अवसर पर नव मतदाताओं को

यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका

निभाने के लिए अवश्य मतदान करें एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक

करें।

मोर्चा जिला अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि मतदाता दिवस

के अवसर पर युवा मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आज देश भर में युवाओं

को मतदान का महत्व बताने के लिए नव मतदाता का सम्मेलन का आयोजन कराया जा

रहा है। मोर्चा के द्वारा पलामू के पांचो विधानसभा में सम्मेलन का आयोजन कर

युवाओं का सीधा संवाद प्रधानमंत्री मोदी जी से कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें