मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: भाजपा ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा: कंवर पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर, लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद हरियाणा के कैबिनेट

मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा की सभी विपक्षी दलों के एक जुट होने के बाद

भी हरियाणा में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। भाजपा ने मजबूती के

साथ चुनाव लड़ा है और 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि हमारा लक्ष्य दस

सीटों का था। जनता ने तीसरी बार भी हमें बहुत बड़ा समर्थन दिया है। वे

बुधवार को आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कृषि मंत्री

कंवर पाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में

एनडीए की सरकार बनने जा रही है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा

कि जिन सीटों पर कुछ खामियां हैं, उस पर मंथन भी किया जाएगा और उसकी

समीक्षा भी की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले हरियाणा विधानसभा

चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। विधान सभा चुनावों में अभी समय है,

निश्चित तौर पर हम हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। वहीं उन्होंने कहा

कि भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होने कहा कि पूरे देश के

अंदर निष्पक्ष रूप से चुनाव हुए हैं और पूर्व की सरकारों में किस प्रकार से

बूथ कब्जे और हिंसा होती थी वह सबके सामने है। लेकिन मौजूदा समय में

बिल्कुल निष्पक्ष रूप से चुनाव हुए हैं। लेकिन बेशर्मी के साथ फिर भी कोई

आरोप लगाता है तो गलत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें