मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत सिंह मान ने साउथ कोरिया दौरे पर पंजाब में निवेश को लेकर की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भगवंत सिंह मान ने साउथ कोरिया दौरे पर पंजाब में निवेश को लेकर की चर्चा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों साउथ कोरिया के दौरे पर हैं। सोमवार को भगवंत मान ने सियोल में देवू इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष जंग वोन जू के साथ मुलाकात कर पंजाब में निवेश को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज दक्षिण कोरिया के सियोल में देवू इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष जंग वोन जू के साथ एक सुखद और प्रोडक्टिव मीटिंग हुई। पंजाब, देवू ई एंड सी जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ मिलकर एक हरा-भरा, ज्यादा आधुनिक और मजबूत भविष्य बनाने की उम्मीद करता है। पंजाब सरकार कंपनी को पूरा सपोर्ट देने और राज्य में उनके निवेश और औद्योगिक विस्तार के लिए हरसंभव सुविधा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

जंग वोन जू ने 2026 में होने वाले छठे प्रगतिशील पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भी हिस्सा लेने पर सहमति जताई।"

दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान भगवंत सिंह मान ने सियोल में पंजाबी समुदाय के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के कारण निवेशक पहले से ही पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और सियोल के पंजाबियों को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनकर निवेश आकर्षित करने में और मदद करनी चाहिए।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी जन्मजात उद्यमी हैं।

हममें से हर एक को औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। पंजाबियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिखाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है और अब अपनी जन्मभूमि की सेवा करने की बारी प्रवासी पंजाबियों की है।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वे 500 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आए हैं। इसके तहत एक जापानी स्टील कंपनी ने राज्य में एक स्टील कंपनी के साथ अपना सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति जताई है।

जापानी स्टील कंपनी आइची स्टील ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जापानी कंपनी के दौरे के तीसरे दिन एक समझौता ज्ञापन पर साइन किया था।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह राज्य के लिए 'रेड लेटर डे' है, क्योंकि जापानी स्टील कंपनी, जिसे टोयोटा की स्टील शाखा के रूप में जाना जाता है, ने राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह एसओयू साइन किया है।

उन्होंने कहा कि जापानी स्टील कंपनी पंजाब में भविष्य के फैक्ट्री ऑपरेशन का अध्ययन करेगी, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए के निवेश के लिए एक व्यवहार्यता आकलन भी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें