मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

देश को तोड़ने की मंशा वाले राजनैतिक दल से रहें सावधान, मोदी का दें साथ: महेंद्र भट्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश को तोड़ने की मंशा वाले राजनैतिक दल से रहें सावधान, मोदी का दें साथ: महेंद्र भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उत्तरकाशी के कई सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय पर मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर औपचारिक सदस्यता दिलवाई। साथ ही समाजसेवी राजदीप परमार और उनके समर्थकों को फूल-माला एवं कमल का पताका पहनाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के विकास में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं भाजपा के योगदान को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अचरज होता है, भाजपा में ही क्यों इतनी बड़ी तादात में लोग शामिल हो रहे हैं। इसकी वजह है 60 वर्ष का कांग्रेस का शासन और अटल एवं मोदी सरकार के कामों में जमीन-आसमान का अंतर हाेना। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण यह है कि वह जो कहती है उसे अवश्य पूरा करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, पांच साै वर्ष बाद प्रभु श्रीराम का अपने घर में विराजना, अनुच्छेद 370 हटाकर देश को एक करना। उन्होंने सभी लोगों को सावधान करते हुए कहा कि देश को तोड़ने की मंशा वाले विभिन्न राजनैतिक दल चारों तरफ सक्रिय हैं, जबकि भाजपा गरीबों और समाज के सभी वर्गों को सशक्त कर देश को जोड़ना चाहती है। लिहाजा अब कोई भी गलती नहीं करनी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ताकत देने के लिए संगठन को और अधिक मजबूती देनी है।सक्रिय सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वानभट्ट ने सभी नए सदस्यों से भी सक्रिय सदस्यता अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा एक पार्टी ही नहीं, एक परिवार भी है। भाजपा सभी के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें