बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गयी
जमशेदपुर : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत तेजस्विनी परियोजना एवं इंडियन सोसाईटी आफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल के तत्वावधान मे जमशेदपुर प्रखंड के हुरलुंग संकुल के तेजस्विनी कल्ब मनपीटा मे चल रहे किशोरी और युवतियों के सात दिवसीय उन्मुखीकरण के अंतिम दिन संगी के अगुवाई मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गयी । इस दौरान बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,पहले पढाई फिर बिदाई के नारे भी लगाए गए । साथ ही साथ चत्रिांकन एवं शपथ द्वारा भी बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया । कार्यक्रम मे आँगनबाड़ी सेविका जम्बी गगराई एवं तेजस्विनी फील्ड को- ऑर्डिनेटर गलोरिया पूर्ति भी उपस्थित थी। ग्लोरिया पूर्ति ने बताया कि सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम 8 अक्टूबर को शुरू किया गया था जिसका समापन आज 14 अक्टूबर को किया गया ।





