मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल : तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बंगाल : तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारीकोलकाता, 25 फरवरी । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से अधिक है। तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर ठंड खत्म हो जाती है और बंगाल में पिछले पांच दिनों से लगातार 24 डिग्री के करीब तापमान के होने की वजह से दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है।कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जिसके बाद गर्मी के मौसम की शुरुआत होगी। वैसे भी होली के दिन से आधिकारिक तौर पर गर्मी की शुरुआत हो जाती है और इसमें केवल 12 दिन रह गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें