मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मरीजों को लेकर बरती जा रही कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले में कोरोना के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना प्रमुख लक्ष्य है। विभाग के अवसर पर सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। लेकिन अस्पतालों में नियमानुसार काम नहीं हो पा रहा है। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात गुरुवार को डीसी संदीप सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं सदर अस्पताल के चिकित्सकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। सभी को नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सदर अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं एवं कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सदर अस्पताल के चिकित्सक, डीपीएम एनएचएम, एचएम सदर अस्पताल आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें