दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले नोट करे लें यह ताजा जानकारी, नहीं तो होगी परेशानी
मेट्रो ने ट्वीट करते हुए एक अहम जानकारी दी है कि मेट्रो की सेवा सात जून से फिर से आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है मगर इसमें एक अहम बदलाव किए गए हैं। कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद ही सवारियों को लेकर चलेगी।
नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होते ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने यहां पर कुछ छूट दी है। देश की राजधानी दिल्ली में सात तारीख से लॉकडाउन को तो आगे बढ़ाया गया है मगर इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इस रियायत में मेट्रो के चलने की छूट सबसे बड़ी राहत की खबर ना सिर्फ दिल्ली वालों के लिए है यह पूरे एनसीआर के लिए है। इधर सरकार के परमिशन के बाद ही मेट्रो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मेट्रो ने ट्वीट करते हुए एक अहम जानकारी दी है कि मेट्रो की सेवा सात जून से फिर से आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है मगर इसमें एक अहम बदलाव किए गए हैं। यह कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद ही सवारियों को लेकर चलेगी। यह भी बताया गया है कि हर लाइन पर करीब पांच से पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो की सेवा शुरू मिलेगी।
दिल्ली में लॉकडाउन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस बार भी सात जून को भी खत्म होने लॉकडाउन को केजरीवाल सरकार ने फिर इसे 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां यहां पर जारी रहेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कई तरह की परेशानियां हुईं जिसके बाद अब दिल्ली वापस से अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ने के लिए तैयार हो रही है। ऐसे में मेट्रो के चलने से दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।





