मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

.लोकसभा चुनाव : जेपी नड्डा बोले, मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि

देश सुरक्षित है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। देश आगे

बढ़ रहा है तो उनके नेतृत्व में बढ़ रहा है। पहले लोग कहते थे कि देश का

अंतिम गांव, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। अब

लोग ये कहते हैं कि देश का पहला गांव। वाइब्रेंट विलेज की दृष्टि से

पिथौरागढ़ के 27 विलेज चयन किए गए हैं। सरकार विकास कर उन्हें आगे बढ़ाएगी।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित देवसिंह ग्राउंड में गुरुवार को

आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि

वैश्विक महामारी कोरोना की मार और यूक्रेन युद्ध के बाद भी प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्ष राज किया

उसको पछाड़कर भारत 11वें पायदान से छलांग लगा विश्व की पांचवीं

अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी के नेतृत्व में 2028 में भारत विश्व की तीसरी

आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

अब हर हाथ में है मेड इन इंडिया मोबाइल-

नड्डा

ने कहा कि आज इलेक्ट्रानिक सामानों के निर्यात में भारत छह गुना आगे बढ़

गया है। उत्पादन में हर तरीके से विकास का काम हो रहा है। आज सबके हाथ में

मोबाइल है। वर्ष 2014 में मोबाइल में लिखा होता था- मेड इन चाइना। आज जो

आपके हाथ में मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है- मेड इन इंडिया। 97 प्रतिशत

मोबाइल अब भारत में बन रहे हैं। ये आत्मनिर्भर भारत खड़ा हुआ है।

दवाइयों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिस्पेंशनरी-

नड्डा

ने कहा कि इसी तरह स्पाेर्ट्स में चौथे से दूसरे नंबर पर भारत आ गया है।

गाड़ियां बनाने में और गाड़ियों की मार्केट में भारत ने जापान को पछाड़

दिया है और आज विश्व का तीसरा आटो मोबाइल इंडस्ट्री बन गया है। दवाइयों में

भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी डिस्पेंशनरी बन गया है। सबसे सस्ती और सबसे

कारगर दवा कोई बना रहा है तो वह भारत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें