मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

घर के आंगन में भालुओं का बसेरा, सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर के आंगन में भालुओं का बसेरा, सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद

उत्तरकाशी। ठंड के मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों से जंगली जानवरों का रुख अब निचले क्षेत्रों की ओर बढ़ गया है। हालात यह हैं कि जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में ही नहीं, बल्कि घरों के आंगन तक पहुंचने लगे हैं।गुरुवार रात्रि को ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी जिले के मल्ला डांग, भटवाड़ी क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के समय तीन जंगली भालू घर के आंगन में टहलते हुए कैद हो गए। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भालू बेखौफ होकर रिहायशी इलाके में घूम रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले को लेकर लोगों में दहशत बढ़ गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तरकाशी जिले में सड़कों पर बाघ और भालू के दिखाई देने की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन अब घर के बिल्कुल आंगन में तीन-तीन भालुओं का नजर आना चिंता को और बढ़ा रहा है। स्थानीय लोग वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें