मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

जंगल में भालू का हमला, महिला की मौत और एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंगल में भालू का हमला, महिला की मौत और एक घायल

गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम नेल-सिदेली में शुक्रवार को भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम नेल-सिदेली की महिलाएं चारापत्ति लेने जंगल की ओर गई थी कि अचानक दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागने के दौरान एक महिला चट्टान से नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। हमले के दौरान चट्टानसे गिरी महिल विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर नेगी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र नेगी (42) गंभीर घायल हो गईं।

पोखरी चिकित्साल की डॉ. शनि चैधरी ने बताया कि भालू के हमले में एक महिला की मौत हुई है, जबकि गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतका के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम पोखरी पहुंच रही है। तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बत्र्वाल भी मौके पर मौजूद रहे।

घायल महिला के साथ वन विभाग की टीम श्राी श्रीनगर गई है और वहां उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें