मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो रहें सतर्क, फोन पर न दें कोई जानकारी : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन व्यापार और नौकरी के नाम पर साइबर क्रिमिनल काफी सक्रिय हैं। वह लोगों को बेवकूफ बनाकर उनकी गाड़ी कमाई लूट रहे हैं। रामगढ़ जिला वासियों को साइबर क्रिमिनल से बचाने के लिए पुलिस 1 महीने तक जागरूकता अभियान चलाएगी। यह बात बुधवार को शहर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एसपी प्रभात कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि आज इसी बैंक परिसर से "अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित" विषय को लेकर अभियान की शुरुआत की गई है। अगर कोई भी व्यक्ति फोन पर बैंक डिटेल, अकाउंट डिटेल, एटीएम, पिन, पासवर्ड, ओटीपी जैसी जानकारी मांगता है, तो लोगों को तत्काल सतर्क हो जाना चाहिए। फोन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध कराना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न बैंकों की 130 शाखाएं कार्यरत है। जिले में 110 एटीएम काउंटर हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में भी पैसे का ट्रांजैक्शन होता रहता है। इसलिए जिला वासियों को साइबर क्रिमिनल के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य पुलिस ने उठाया है। उन्होंने बताया कि इन सभी शाखाओं में एक साथ, एक महीने तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिले के हर परिवार तक यह संदेश पहुंच सके।

रामगढ़ में साइबर सेल काफी सक्रिय

एसपी ने मौके पर कहा कि जिले में साइबर थाना तो नहीं है, लेकिन साइबर सेल काफी सक्रिय है। इस सेल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरीके से मुस्तैद हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सेल में सिर्फ प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है। लेकिन वह सारे कार्य होते हैं जो एक साइबर थाना अंतर्गत किया जाता है।

लोगों को लालच देकर अपने झांसे में हंसाते हैं साइबर क्रिमिनल : शाखा प्रबंधक

एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन काफी सारे बिजनेस हो रहे हैं। इस दौरान लोगों को साइबर क्रिमिनल अपना शिकार बना रहे हैं। वे उन्हें लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे ओटीपी और पिन निकलवा लेते हैं। इसके बाद उनके खाते को खाली कर देते हैं। इससे बचने के लिए ग्राहकों को सतर्क होना पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति अगर उन्हें फोन पर पासवर्ड, पिन और ओटीपी मांगता है, तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराना है। सीधे अपने बैंक आकर अधिकारियों से संपर्क करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें