मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: रोक के बावजूद नहर में नहाते युवक को पुलिस ने दबोचा, हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद: रोक के बावजूद नहर में नहाते युवक को पुलिस ने दबोचा, हुई कार्रवाई

फतेहाबाद प्रतिबंध के बावजूद नहर में नहाना एक युवक को काबू महंगा पड़ गया। महमड़ा पुलिस चौकी ने गांव बादलगढ़ निवासी युवक को मंगलवार को नहर में नहाते रंगे हाथ पकड़ा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। बता दें कि जनसुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलेभर की नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम लगातार हो रहे जलजनित हादसों की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन करवाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी में यह स्पष्ट किया गया है कि नहरों या तालाबों में नहाना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह भारतीय न्याय संहिता की धारा 223ए के अंतर्गत एक दंडनीय अपराध भी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में धारा 163 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। इसी क्रम में थाना सदर रतिया की अधीनस्थ पुलिस चौकी महमड़ा द्वारा कार्रवाई करते हुए नवनीत सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी बादलगढ़ को नहर में नहाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के अलग-अलग धाराओं तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से नागरिकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें