मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

बटाला पुलिस ने गैंगस्टर के करीबी साथी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बटाला पुलिस ने गैंगस्टर के करीबी साथी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

बटाला (पंजाब)। पंजाब की बटाला पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर निशान जोरियान के खास साथी कवलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।

पुलिस के मुताबिक, कवलजीत सिंह ने साथी के साथ मिलकर गैंगस्टर निशान जोरियान के नाम का डर दिखाते हुए बटाला शहर के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलते ही बटाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई और कवलजीत सिंह को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके ठिकानों से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस जब्त किए हैं।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी सिर्फ शुरुआत है। अब आरोपी के सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं।

रंगदारी मांगने की इस साजिश के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और पैसे कहां जाने थे? इसकी गहन जांच की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने साफ कहा कि वह पूरे राज्य में गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात मुस्तैद है।

लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति रंगदारी या धमकी का शिकार हो रहा हो तो बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पुलिस गोपनीयता का पूरा ध्यान रखेगी और तुरंत कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें