मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : भतीजे ने की चाची की हत्या, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : भतीजे ने की चाची की हत्या, मामला दर्ज

जींद। अलेवा खंड के गांव रायचंदवाला में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने चाची की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतका की सास की शिकायत पर हत्यारे भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव रायचंदवाला निवासी अशोक की 35 वर्षीय पत्नी रेश्मा बुधवार शाम अपने घर मे काम काज को निपटा रही थी। उसके जेठ अजमेर का लड़का अजय घर में आया और अपनी चाची रेशमा से झगडऩे लगा। उसी दौरान अजय ने रेशमा की छाती तथा पेट पर तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। रेशमा के बच्चों द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल रेशमा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मगर रेश्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।अलेवा थाना पुलिस ने मृतका की सास लिछमी की शिकायत पर आरोपित अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव घड़पुर करनाल निवासी रेशमा ने लगभग 13 साल पहले गांव रायचंद वाला निवासी अशोक से लव मैरिज की थी। विवाहिक जीवन में मृतका रेशमा ने दो बच्चों को जन्म दिया। अलेवा थाना के जांच अधिकारी मोहनपाल ने गुरुवार काे बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतका की सास ने अपने पौते पर चाची की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। आरोपित अयज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें