मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

बंधु तिर्की ने की केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंधु तिर्की ने की केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मुलाकात

रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की।इस दौरान बंधु तिर्की ने झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक काम - काज और विस्तार को लेकर चर्चा किया।पूर्व मंत्री ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाये जा रहे अभियान की जानकारी भी दी। झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और इसके साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।मौके पर राज्य में गठबंधन वाली सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की जनता से किए गए हर एक वायदे को समय पर धरातल पर उतारना है। इसे लेकर वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करने का निर्णय लिया गया। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बताया है कि कांग्रेस फिर एक बार अपने पुराने राजनीतिक इतिहास को रचने के लिए तैयार है। इसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर एक नेता और कार्यकर्ता ने लिया है। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में कांग्रेस संगठन काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें