मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने मनाया जश्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की और कहा कि न्यायपालिका पर अभी भी जनता का विश्वास कायम है। साजिश कितनी भी गहरी हो न्यायपालिका दूध का दूध पानी का पानी कर देती है। हेमंत सोरेन को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया और झारखंड में सरकार गिराने और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश केंद्र सरकार के जरिये की गई थी लेकिन महागठबंधन की एकजुट से सरकार स्थिर रही और जनता ने अपना फैसला लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ सुना दिया।ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसी के जरिये केंद्र के इशारे पर जमानत नहीं होने देने की पूरी कोशिश की गई लेकिन न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की गई और हमें पूरा भरोसा है कि वो आगे दोष मुक्त भी होंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसला का झारखंड में बड़ा प्रभाव पड़ेगा और इंडिया गठबंधन और अधिक मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और साजिश की सूत्रधार भाजपा वर्तमान सीटों से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें