मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़, गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा हलके से निर्दलीय

विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह घर में सुबह का नाश्ता करने के बाद बैठे हुए थे। हार्ट अटैक के बाद

उन्हें गुरुग्राम के पालम विहार मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत

हो गई। वे 45 वर्ष के थे।

राकेश दौलताबादल लंबे समय से अपने

सामाजिक संगठन के माध्यम से सक्रिय थे। वर्ष 2014 में उन्होंने बादशाहपुर

से पहला चुनाव लड़ा और भाजपा के राव नरबीर सिंह ने उन्हें 18 हजार 132 मतों

से हराया। इसके बाद वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश

दौलताबाद ने भाजपा के मनीष यादव को दस हजार 186 वोट से पराजित किया। चुनाव

जीतने के बाद राकेश ने भाजपा को समर्थन दिया।

मनोहर सरकार ने वर्ष

2020 में हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया। एक साल का कार्यकाल

पूरा होने के बाद सरकार ने उन्हें दोबारा नियुक्ति नहीं दी। उसके बाद यह पद

जेजेपी के खाते में चला गया। राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के

मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष

भूपेंद्र सिंह हुडडा समेत अन्य कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें