मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा 2025: बद्रीनाथ में नई कोतवाली का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारधाम यात्रा 2025: बद्रीनाथ में नई कोतवाली का शुभारंभ

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2025 को निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से ठीक पहले साेमवार को कोतवाली श्री बद्रीनाथ का विधिवत शुभारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पूजा-पाठ के साथ कोतवाली का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन से पूर्व पुलिसकर्मियों ने परिसर में श्रमदान कर उसे सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाया। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलने हैं और उससे पूर्व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ धाम भेजा गया है। कोतवाली के संचालन हेतु उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।चमोली पुलिस ने चारधाम यात्रा हेतु आने वाले समस्त यात्रियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। श्री बद्रीनाथ में कोतवाली का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें