मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

चार दिन बाद पैदल आवाजाही के लिए खुला बदरीनाथ हाइवे, फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर । जोशीमठ के जोगीधार के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाइवे चार

दिन बाद पैदल आवाजाही के लिए खुला गया। पैदल आवाजाही शुरू होने ले यहां

फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। यहां पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ ने

दो हजार से अधिक यात्रियों को आर-पार करवाया। वहीं दो पहिया वाहनों की भी

आवाजाही करवायी जा रही है। हालांकि बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग अभी पूरी

तरह नहीं खुल पाया है।

बदरीनाथ हाइवे बीते चार दिनों से जोशीमठ के

जोगीधारा के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने से अवरुद्ध है। मार्ग को

खोलने के लिए एनएच की ओर से कड़ी मशकत की जा रही है लेकिन बार-बार बोल्डर

आने से मार्ग नहीं खुल पा रहा है। इसके कारण यहां पर हजारों की संख्या में

तीर्थ यात्री और उनके वाहन फंसे हुए हैं। शुक्रवार को किसी तरह यहां पैदल

आवाजाही शुरू हो पायी है। इसके बाद यहां फंसे हुए तीर्थ यात्रियों को

निकलवाया जा सका। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आये दोपहिया वाहनों को भी

यहां पर पार करवाया गया है। इस दौरान प्रशासन और यात्रा मार्ग पर फंसे

तीर्थ यात्रियों को पीने का पानी और बिस्कूट उपलब्ध करवाये। जोशीमठ व्यापार

संघ और अन्य लोगों ने भी फंसे हुए तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन आदि

व्यवस्था कराई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें