मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे पर भू-धसाव से 30 मीटर हिस्कीसा धसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे पर भू-धसाव से 30 मीटर हिस्कीसा धसा

गोपेश्वर। बदरीनाथहाईवे पर मैठाणा के पास भू-धसाव के चलते 30 मीटर सड़क धस गई है। इससे हाईवे के वाशआउट होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से यहां पर एनएचआईडीसीएल के साथ हाइवे का निरीक्षण धसे हुए एरिया पर भराव कर वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बदरीनाथ हाइवे पर मैठाणा के पास करीब 30 मीटर हाईवे भू-धसाव की जद में आ गई है। बीते दो वर्ष पूर्व भी यहां पर हाईवे का एक बड़ा भाग भू-धसाव से वाशआउट हो गया है। तत्समय एनएचआईडीसीएल ने यहां पर भराव कर उस पर ब्लेकटॉप कर दिया था लेकिन इस बार की भारी बारिश से एक बार फिर से यहां पर भू-धंसाव शुरू हो गया है और सड़क पर दरारें आ गई है।

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडेय ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। एसडीएम पांडेय ने बताया कि हाइवे के निचले हिस्से में अलकनंदा नदी बह रही है। इससे नदी के कटाव के कारण हाईवे पर इसका प्रभाव पड़ रहा है और भू-धसाव की स्थिति बन रही है। पूर्व में भी यहां पर भू-धसाव हुआ था। उसके बाद यहां पर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी लेकिन एक बार फिर से धंसाव शुरू हो गया है। फिलहाल हाईवे पर जहां पर गढ्डे बन गए है उस स्थान को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। हाइवे के एक तरफ से वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए भरान किया जाता रहा है। बरसात खत्म होते ही हाइवे के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें