सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं बाबूलाल : सुप्रीयो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के केंद्रीय महासचिव सु्प्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आये दिन हेमंत सरकार की कार्यशैली पर बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी के चयन का अधिकार किसी भी राज्य की कैबिनेट का है। न कि बाबूलाल मरांडी को। उन्हाेंने ने कहा कि यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण के राज्यों की सरकारें इस पद पर वरीय पुलिस अधिकारियों का चयन करती रही हैं।भट्टाचार्य बुधवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की परंपरा के अनुसार तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा जाता था, लेकिन अब यह परंपरा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने तत्कालीन मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी के कैबिनेट की ओर से ओबीसी आरक्षण को घटाने के निर्णय पर भी सवाल उठाया। साथ ही कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी विपक्ष के नेता का चयन नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि क्या बाबूलाल, चंपई सोरेन और सीपी सिंह में से कोई नेता विपक्ष के नेता की योग्यता नहीं रखता। उन्हाेंने कहा कि पूर्व में ही मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने झारखंड का केंद्र सरकार पर बकाया एक लाख 36 हजार करोड रुपये का पूरा ब्योरा केंद्र सरकार को भेज दिया है।





