मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार पर हेमंत सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार वर्षों से हेमंत सरकार में केवल लूट और भ्रष्टाचार हुआ है। यह सरकार कोयला, लोहा, बालू, पत्थर और जमीन की तरह युवाओं की नौकरी भी लुटवा रही। बाबूलाल मरांडी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जेएससीसी की परीक्षा अपरिहार्य कारण से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार उजागर होने के कारण रद्द करनी पड़ी है। परीक्षा के पहले ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया ग्रुप में घूम रहे थे। बेरोजगार अभ्यर्थियों से 35 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक लेकर प्रश्न पत्र बेचे गए। यह कोई पहली बार नहीं हुआ, बल्कि 7वीं से 10 वीं जेपीएससी परीक्षा की कहानी भी सबको पता है। कैसे विभिन्न जिलों के सेंटर से क्रमवार रोल नंबर से परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कैसे इस सरकार ने पहले इस परीक्षा के भ्रष्टाचार से इंकार किया था और बाद में रद्द हुए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख नियुक्तियां या बेरोजगारी भत्ता का वादा केवल धोखा साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों पद रिक्त हैं लेकिन बहाली नहीं होने से राज्य का बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत पहुंच गया। राज्य में आज रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 11 लाख से ज्यादा हैं, जिसमें एक लाख से ज्यादा स्किल्ड बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल परीक्षा को रद्द करके रफा-दफा नहीं करे। जेएसएससी के अध्यक्ष सहित परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी पर एफआईआर दर्ज हो और पूरे मामले की सीबीआई जांच हो। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को हेमंत सरकार से अब उम्मीद नहीं बची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें