मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा होंगी शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर कल 31अगस्त से झारखंड राज्य के आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को झारखंडदर्शन डॉट एनआईसी डॉट इन पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण करना होगा। जिसके पश्चात मिलने वाले पास से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। साथ ही एक व्यक्ति चार लोगों के लिए अधिकतम ई-पास निर्गत करा सकता है। इसके अलावा दिए गए समय के आधे घंटे पहले श्रद्धालुओं को अपना निर्गत पास लेकर मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुँचना होगा, ताकि स्वास्थ्य संबंधी मानको का जांच करते हुए श्रद्धालुओं को ओवर ब्रिज के माध्यम से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वर्तमान में सिर्फ ई-पास निर्गत कराने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अनुमति होगी। वर्तमान में अधिकतम 4 घंटे के लिए झारखंड के आम श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला जा रहा है, ऐसे में उक्त अवधि में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावे सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रति घंटे अधिकतम 50 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु अनुमति दी जा रही है। साथ ही बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, बच्चें, स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाओं से अपील करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि वर्तमान में समय की नजाकत को देखते हुए अभी बाबा मंदिर आने और दर्शन करने से बचें।गौरतलब है कि ई पास की सुविधा को लेकर न्यायालय द्वारा कहा गया था कि सीमित संख्या में और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें